- एलपीजी सिलेंडरों के जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान।
- भारी संख्या में अवैध रूप से भंडारित गैस सिलेंडर बरामद।
LPG Gas cylinder shortage: हापुड़ में कल रात स्थानीय अधिकारियों की छापेमारी के दौरान एक घर से 32 सिलेंडर ज़ब्त किए गए, जिनमें 18 भरे हुए सिलेंडर शामिल हैं। ज़िला आपूर्ति अधिकारी सीमा बलियान ने कहा, “DM ने हर तहसील में टीमें बनाई हैं, जो गश्त कर रही हैं और कार्रवाई की जा रही है। कल रात करीब 9 बजे एक मामला सामने आया, जिसमें एक व्यक्ति ने अपने निजी घर में 18 भरे हुए और 14 खाली सिलेंडर रखे हुए थे। विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और सभी सिलेंडरों को ज़ब्त कर लिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है।” उन्होंने यह भी कहा, “हापुड़ में घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीज़ल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर अपनी गैस एजेंसियों से सिलेंडर ले सकते हैं।”
यूपी, बिहार, ओडिशा और तमिलनाडु में लगातार छापेमारी चल रही है। यहां भारी संख्या में अवैध रूप से भंडारित गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। देश भर के विभिन्न हिस्सों में एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत के बीच प्रशासन ने जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है।
एक तरफ सरकार ने साफ कहा है कि देश में एलपीजी का स्टॉक पर्याप्त है। लोगों को किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने के लिए कहा गया है। सिलेंडर की लाइन लगे लोगों का फायदा जमाखोर उठा रहे हैं। एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही है। इसे लेकर प्रशासन अलर्ट है। यूपी, बिहार, ओडिशा और तमिलनाडु में लगातार छापेमारी चल रही है। यहां भारी संख्या में अवैध रूप से भंडारित गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं।
हापुड़ (यूपी): घर में छिपे मिले 32 सिलेंडर
यूपी के हापुड़ में देहात थाना पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी कर 32 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। इसमें 18 भरे हुए और 14 खाली सिलेंडर थे। आरोपी रिहान के खिलाफ जमाखोरी और कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज किया गया है। छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।




