Homepolitics newsराहुल गांधी का दावा गलत, यूपी की मतदाता सूची में नाम...

राहुल गांधी का दावा गलत, यूपी की मतदाता सूची में नाम नहीं

-

यूपी के दोनों
लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस में जिस तरह से चुनाव आयोग की गड़बड़ियों को उजागर करने का प्रयास किया,उसमें दो मतदाताओं के नाम उत्तर प्रदेश से जुड़ा हुआ था। जब प्रदेश चुनाव आयोग ने इसकी जांच पड़ताल की तो आरोप फर्जी पाया गया।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बताया था कि दो मतदाता जिनका नाम आदित्य श्रीवास्तव पुत्र एसपीश्रीवास्तव (इपिक नंबर 6437040) एवं विशाल सिंह पुत्र महीपाल सिंह (इपिक नंबर 2722288) हैं। इनका नाम उप्र के साथ-साथ अन्य प्रदेश की विधान सभाओं की मतदाता सूची में भी अंकित है।

राहुल गांधी द्वारा यह आंकड़े 16 मार्च 2025 को भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से निकाले हुए दिखाए गये हैं। आदित्य श्रीवास्तव का नाम चार जगह अंकित दिखाया गया है। इनका नाम मुंबई सब अर्बन की विधान सभा 158 जोगेश्वरीपूर्व की बूथ संख्या 197 के बूथ संख्या 877, बैगलोर अर्बन की विधान सभा 174 महादेवपुरा के बूथ संख्या 458 के 1265, बूथ संख्या 459 के 678 पर एवं लखनऊ की विधान सभा 173 लखनऊ पूर्व के बूथ संख्या 84 के 630 पर अंकित दिखाया गया है। विशाल सिंह पुत्र श्री महीपाल सिंह का नाम तीन जगह अंकित दिखाया गया है। इनका नाम बैंगलोर की विधान सभा 174 महादेवपुरा में बूथ संख्या 513 के 926 एवं बूथ संख्या 321 के 894 तथा वाराणसी की विधानसभा 390 वाराणसी कैण्ट में बूथ संख्या 82 के 516 पर अंकित दिखाया गया है।

7 अगस्त को आदित्य श्रीवास्तव पुत्र एसपी श्रीवास्तव एवं विशाल सिंह पुत्र महीपाल सिंह के नाम को सर्च किया गया तो पाया गया कि इन दोनों के नाम आदित्य श्रीवास्तव पुत्र एसपीश्रीवास्तव का नाम बैगलोर अर्बन की विधान सभा 174 महादेवपुरा के बूथ संख्या 458 के1265 में एवं विशाल सिंह पुत्र महीपाल सिंह का बैंगलोर की विधान सभा 174 महादेवपुरा में बूथ संख्या 513 के 926 पर ही अंकित है एवं उपरोक्त मतदाताओं का नाम उत्तर प्रदेश की विधान सभा 173 लखनऊ पूर्व एवं विधान सभा 390 वाराणसी कैण्ट में इनका नाम अंकित नहीं है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts