Homeउत्तर प्रदेशMeerutखादर क्षेत्र में गंगा उफान पर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया बाढ़ प्रभावित...

खादर क्षेत्र में गंगा उफान पर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

-

  • खादर क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक गांव जलमग्न
  • कांग्रेसियों ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा।

मेरठ। हस्तिनापुर खादर क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा के आसपास दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी कहर बनकर टूट पड़ा जिससे खादर क्षेत्र में रह रहे दर्जनों गांव के लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त होता नजर आ रहा हैं। गुरुवार को चिव मुदब्बिर अली के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया |

 

 

मुदब्बिर अली ने बताया कि खादर क्षेत्र में हर वर्ष बाढ़ से दर्जनों गांव के लोगों का जनजीवन प्रभावित होता है जिसे किसानों की धान व गन्ने की फैसले बाढ़ आने से पूरी तरह खत्म हो जाती है घरों में पानी भर जानें से लोगों की नींद उड़ गई , प्रदेश सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च करके गंगा तट पर डैम बनाने का जो काम किया था वह भी कटान रोकने में नाकाम रहा जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है, उसके लिए प्रदेश सरकार जल किसने की बर्बाद फसलों का मुआवजा देने का काम करें इसके लिए कांग्रेस पार्टी का एक डेलिगेशन जल्द जिला अधिकारी महोदय से मिलकर खादर क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराएगा।

 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं जिसे किसानों की बर्बाद फसलों का आकलन कर सरकार से किसानों को मुआवजा देने के लिए सरकार से मांग करेगी।

शीर्ष नेतृत्व को खादर क्षेत्र में आईं बाढ़ से जल्द अवगत कराया जायेगा जिसके लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों की मदद का हर संभव प्रयास करने का काम करेंगे।

 

 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में दौरा करने वालों में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मुदब्बिर अली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल सलाम, शाहबाज चौधरी , भूरे,  उमेद,  जीशान,  अहमद आदि मौजूद रहे।

 

यह खबर भी पढ़िए: दो दर्जन से अधिक गांव जलमग्न, जिलाधिकारी ने किया तटबंध का निरीक्षण

यह खबर भी पढ़िए: संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत हापुड़ जनपद के पर्यवेक्षक (कॉर्डिनेटर) बने मुदब्बिर अली 

यह खबर भी पढ़िए: युवा कांग्रेस ने निर्धन लोगों के बीच मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, बच्चों से केक कटवाया

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts