– फीडरों की कार्य प्रणाली एवं विद्युत आपूर्ति की मॉनिटरिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा।
– फीडर बाधित होने पर त्वरित कार्यवाही कर शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश।
– उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर।
विवेक कुमार, शारदा एक्सप्रेस मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (IAS) द्वारा डिस्कॉम मुख्यालय, ऊर्जा भवन मेरठ स्थित ओएमएस (OMS) कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में संचालित हो रही व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए विद्युत आपूर्ति से संबंधित फीडरों की कार्य प्रणाली एवं उनकी सतत मॉनिटरिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।

प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी फीडर के बाधित होने की स्थिति में तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि न्यूनतम समय में विद्युत आपूर्ति को पुनः बहाल किया जा सके।



