Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarदो ड्रग तस्कर भाइयों की चार करोड़ की संपत्ति जब्त, कोर्ट के...

दो ड्रग तस्कर भाइयों की चार करोड़ की संपत्ति जब्त, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

-

– पुलिस ने ढोल पिटवाकर की संपत्ति कुर्क की।

मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो सगे भाइयों, लोकेंद्र और योगेंद्र, की लगभग 4 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई ढोल पिटवाकर मुनादी कराते हुए की गई। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के मंदवाड़ा गांव निवासी इन दोनों भाइयों को मीरापुर थाना पुलिस ने 9 सितंबर को लाखों रुपये के अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले इन पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68(ऋ) के तहत कार्रवाई की।

 

 

इस कार्रवाई में लोकेंद्र और योगेंद्र के साथ-साथ उनके परिवारजनों की भी लगभग चार करोड़ रुपये की संपत्ति को ढोल पिटवाकर सार्वजनिक घोषणा के साथ जब्त किया गया। जब्त की गई संपत्ति में मकान और जमीन शामिल हैं।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत ‘आॅपरेशन सवेरा’ के अंतर्गत की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि योगेंद्र और लोकेंद्र बुढ़ाना के रहने वाले थे और मीरापुर के एक मामले में कोर्ट ने आदेश जारी किया था।

एसएसपी वर्मा के अनुसार, विभिन्न स्थानों पर स्थित उनकी चार करोड़ रुपये की संपत्ति, जिसमें मकान और जमीन शामिल हैं, को कुर्क कर सीज कर दिया गया है। जिलाधिकारी महोदय का आदेश 22/1/2026 को हुआ था, जिसके क्रम में आज यह सीजर की कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts