HomeEducation Newsमेरठ: इंटर हॉस्टल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

मेरठ: इंटर हॉस्टल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

-

  • विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्ज मेडल और प्रमाणपत्र वितरित।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में पुरस्कार वितरण समारोह में कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला के मार्गदर्शन एवं मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रोफेसर दिनेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुई। इंटर हॉस्टल प्रतियोगिता-2025 के विजेताओं को सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता 13 फरवरी से 9 अप्रैल 2025 तक विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों के बीच आयोजित की गई थी। पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने दीप प्रज्वलन कर किया।

प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के आठ छात्रावासों (6 बालक, 2 बालिका) ने भाग लिया, जिसमें बौद्धिक, एथलेटिक्स, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों की कुल 20 से अधिक प्रतिस्पधार्एं शामिल रहीं। छात्रों को 120 गोल्ड, 123 सिल्वर और 56 ब्रॉन्ज मेडल के साथ करीब 650 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स (100, 200, 400 मीटर दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक), टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, क्विज, वाद-विवाद, आशुभाषण, एकल व समूह नृत्य, गायन, लघु नाटिका जैसी इवेंट्स शामिल रहीं।

दुर्गा भाभी महिला छात्रावास ने महिला क्रिकेट और बास्केटबॉल में बाजी मारी, जबकि पुरुष वर्ग में पं. दीन दयाल उपाध्याय छात्रावास और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम छात्रावास ने प्रथम स्थान प्राप्त किए।

कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा छात्रावासों में प्रत्येक खेल के लिए कोच नियुक्त करने और नियमित योगाभ्यास को अनिवार्य करने की घोषणा कर छात्रों को स्वास्थ्य और व्यक्तित्व निर्माण के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन रमिता चौधरी एवं इंजीनियर निधि भाटिया द्वारा कुशलता से किया गया। मंच प्रबंधन में शुभम कुमार, रुखसाना, मणि सिंह, सबलू कुमार, राहुल कुमार इत्यादि कर्मचारियों का सहयोग रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts