Homepolitics newsप्रियंका गांधी ने वायनाड से किया नामांकन, शीर्ष नेतृत्व सहित हजारों कार्यकर्ता...

प्रियंका गांधी ने वायनाड से किया नामांकन, शीर्ष नेतृत्व सहित हजारों कार्यकर्ता रहे मौजूद

-

न्यूज डेस्क– कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी उपचुनाव में केरल की वायनाड सीट से प्रियंका गांधी के नामांकन में शामिल होनेे के लिए आज केरल पहुंचे। वहां पहुंचने पर पार्टी के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। नामांकन दाखिल करने से पहले राहुल गांधी ने कलपेट्टा शहर में एक रोड शो किया। प्रियंका गांधी कलपेट्टा के सामने एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी। बता दें कि प्रियंका गांधी के नामांकन भरने के लिए उनके साथ हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बता दें कि प्रियंका गांधी के नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेनूगोपाल और अन्य शीर्ष नेता भी साथ मौजूद रहे।

गांधी परिवार भारत में कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है

यूनियन मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय महासचिव पीके कुन्हालीकुट्टी ने कहा, “वायनाड में हजारों लोग प्रियंका गांधी की रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पिछली बार उन्होंने (राहुल गांधी) उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ा था और वे जीते थे, गांधी परिवार भारत में कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है। वे लक्षद्वीव, वायनाड या उत्तर प्रदेश से भी चुनाव लड़ सकते हैं”

भाजपा नागपुर में हार बर्दाश्त नहीं कर पा रही

उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा, “शायद भाजपा अयोध्या में अपनी हार बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। वे जल्द ही नागपुर में भी हार जायेंगे। वे वायनाड और लक्षद्वीप के बारे में बोलते हैं, मैं भाजपा को बताना चाहता हूं कि हम भारतीय हैं और पूरा भारत हमारा घर है। हम कहीं भी जा सकते हैं और कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं।”

वायनाड में 13 नवंबर को उपचुनाव होने वाला है। वायनाड सीट राहुल गांधी ने खाली की थी। जिन्होंने रायबरेली लोकसभा क्षेत्र को बरकरार रखा था, प्रियंका के मुकाबले पर वहां से भाजपा की उम्मीदवार नव्या हरिदास खड़े हैं। अगर प्रियंका गांधी वायनाड से जीतती हैं तो वह संसद में प्रवेश करने वाली गांधी परिवार की तीसरी व्यक्ति होंगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts