Homeकारोबारकंडोम की कीमतों में हो सकती हैं भारी बढ़ोतरी, मेकिंग से लेकर...

कंडोम की कीमतों में हो सकती हैं भारी बढ़ोतरी, मेकिंग से लेकर पैकिंग तक असर, कई ब्रांड्स होंगे प्रभावित

-

  • ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण बढ़ सकते है कंडोम के दाम।

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ेंगे यह तो उम्मीद थी, लेकिन इस युद्ध के कारण कंडोम की कीमतें बढ़ेगी ऐसा किसी ने नहीं सोचा था। हालांकि, सच्चाई यह है कि इसका असर अब लोगों को देखने को मिल सकता है।

 

 

दरअसल, दुनिया की सबसे बड़ी कंडोम निर्माता कंपनी कारेक्स (Karex) ने कंडोम की कीमतों में 20% से 30% तक की भारी बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। मलेशिया स्थित यह कंपनी दुनिया भर के कंडोम बाजार की सबसे बड़ी खिलाड़ी है और इसका यह फैसला वैश्विक स्तर पर करोड़ों पर असर डालने वाला है।

कंपनी के सीईओ गोह मियाह कियात (Goh Miah Kiat) के अनुसार, पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी युद्ध के कारण समुद्री रास्ते असुरक्षित हो गए हैं। जहाजों को रास्ता बदलकर जाना पड़ रहा है, जिससे आवाजाही का खर्च (Shipping Freight) काफी बढ़ गया है और डिलीवरी में हफ्तों की देरी भी हो रही है। मौजूदा स्थिति इतनी नाजुक है कि, कई देशों में बड़े खरीदारों का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है; जिससे मांग में अचानक उछाल आ गया है। कंपनी का कहना है कि लागत इतनी बढ़ चुकी है कि, अब उनके पास कीमतों को बढ़ाकर ग्राहकों पर बोझ डालने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है।

मेकिंग से लेकर पैकिंग तक असर

ईरान युद्ध के कारण केवल तेल ही नहीं, बल्कि पेट्रोकेमिकल उत्पाद भी प्रभावित हुए हैं। कंडोम बनाने में इस्तेमाल होने वाले जरूरी कच्चे माल की कीमतें आसमान छू रही हैं। फरवरी के बाद से सिंथेटिक रबर, नाइट्राइल और सिलिकॉन ऑयल जैसी चीजों की लागत में बहुत तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सिलिकॉन ऑयल की कीमत करीब 30% तक बढ़ गई है।

नाइट्राइल लेटेक्स के दाम लगभग दोगुने हो चुके हैं। नेचुरल रबर जनवरी से अब तक इसकी कीमत में एक-तिहाई (33%) का इजाफा हुआ है। इसके अलावा कंडोम की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली एल्युमिनियम फॉयल भी महंगी हो गई है, जिससे कुल उत्पादन लागत बढ़ गई है।

कई ब्रांड्स होंगे प्रभावित

मालूम हो कि, मलेशिया की यह कंपनी कारेक्स हर साल लगभग 5 अरब से ज्यादा कंडोम बनाती है। यह कंपनी न केवल अपने ब्रांड बेचती है, बल्कि दुनिया के सबसे मशहूर ब्रांड्स जैसे ‘ड्यूरेक्स’ (Durex) और ‘ट्रोजन’ (Trojan) को भी भारी मात्रा में सप्लाई करती है।

इसका सीधा मतलब यह है कि, आने वाले दिनों में आप चाहे किसी भी ब्रांड का कंडोम खरीदें, आपको उसके लिए 20 से 30 फीसदी ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। कंपनी ने चेतावनी दी है कि यदि युद्ध के कारण सप्लाई चेन का संकट जारी रहा, तो भविष्य में कीमतें और भी ज्यादा बढ़ाई जा सकती हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts