spot_imgspot_imgspot_img
Friday, November 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutअर्द्धनिर्मित आवासों को बेचने की तैयारी

अर्द्धनिर्मित आवासों को बेचने की तैयारी

-

  • 1451 अर्धनिर्मित समाजवादी फ्लैट हो चुके हैं खंडहर,
  • पिछले आठ साल से फंसा पेंच, प्री बिड की तैयारी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेडा जल्द ही अपनी लोहियानगर और शताब्दीनगर आवासीय योजना में अर्द्धनिर्मित 1451 लोहिया और समाजवादी योजना के फ्लैटों को बल्क में बेचने जा रहा है। इससे मेडा करीब 300 करोड़ रुपये जुटाएगा।

मेडा ने इन फ्लैटों को बेचने के लिए शासन से मंजूरी ले ली है। बहुत जल्द इसके लिए प्री-बैठक भी होने जा रही है। मेडा ने मान्यता प्राप्त वैल्यूअर से इस संपत्ति का आंकलन करा लिया है। मेडा ने कई साल पहले लोहियानगर और शताब्दीनगर आवासीय योजना में लोहिया और समाजवादी आवास योजना के तहत करीब 1451 फ्लैटों का निर्माण शुरू किया था लेकिन बाद में सरकार से इसके लिए धन नहीं मिलने से परियोजना बंद हो गई थी। अब इस परियोजना में अर्द्धनिर्मित फ्लैट पड़े हैं।

 

 

लोहियानगर में के ब्लॉक में टाइप ए के 85, टाइप बी में 100 और टाइप सी में 120 फ्लैट हैं। वहीं शताब्दीनगर योजना में टाइप ए के 120, टाइप बी के 170 और टाइप सी के 280 फ्लैट हैं। इसके अलावा समाजवादी आवास भी है।

अब मेडा ने अपनी घिरी पड़ी संपत्ति को बेचकर कमाई करने का निर्णय लिया है। मेडा इन फ्लैटों को निजी विकासकतार्ओं को बेचने की तैयारी कर रहा है। इन दोनों संपत्तियों का मूल्यांकन मान्यता प्राप्त वैल्यूअर से कराया गया है। वैल्यूअर ने इस संपत्ति की कीमत 300 करोड़ आंकी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts