Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: व्यापारी को दुकान से उठाकर ले गई पुलिस, व्यापारियों ने एसएसपी...

Meerut: व्यापारी को दुकान से उठाकर ले गई पुलिस, व्यापारियों ने एसएसपी ऑफिस पर किया प्रदर्शन

-

  • व्यापारी को छोड़ने की मांग।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के भगत सिंह मार्केट से सराफा व्यापारी हाजी रहीमुद्दीन को रोहटा पुलिस चोरी के माल खरीदने व बेचने का आरोप लगाते हुए उठाकर ले गई। वहीं व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस ने सराफ व्यापारी को गलत उठाया है। जिसके बाद व्यापारी इकट्ठा होकर एसएसपी आॅफिस पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी हाजी रहीमुद्दीन की भगत सिंह मार्केट में सराफा की दुकान है। शनिवार सुबह सराफ अपनी दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि इसी बीच रोहटा पुलिस दुकान पर पहुंची और सराफ को जबरन उठाकर अपने साथ ले गई। मार्केट के व्यापारियों ने पुलिस का विरोध किया। जिस पर पुलिस ने व्यापारियों को धमकाकर मौके से हटा दिया।

इसके बाद व्यापारी इकट्ठा होकर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के कार्यालय पर पहुंचे। व्यापारी नेता जीतू नागपाल ने फोन का घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। व्यापारियों ने कहा कि अगर सराफा व्यापारी को नहीं छोड़ा तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts