HomeTrendingपुलिस उपनिरीक्षक ने फांसी लगाकर जान दी

पुलिस उपनिरीक्षक ने फांसी लगाकर जान दी

-

न्यायालय सुरक्षा में तैनात थे, किराए के कमरे में फंदे से लटकता मिला शव


बदायूं। न्यायालय सुरक्षा में तैनात एक उपनिरीक्षक (एसआई) ने अपने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की मधुबन कॉलोनी में हुई। मृतक की पहचान मथुरा जिले के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के सकना निवासी मेघश्याम गौतम पुत्र रतनलाल गौतम के रूप में हुई है। वह पिछले लगभग एक वर्ष से मधुबन कॉलोनी निवासी विकेश के मकान में किराए पर रह रहे थे।

मकान मालिक विकेश ने बताया कि उनकी बेटी ने फोन कर जानकारी दी कि मेघश्याम गौतम फोन नहीं उठा रहे हैं। इसके बाद विकेश की पत्नी ने कमरे पर जाकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। सूचना मिलने पर विकेश गांव से वापस आए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। मेघश्याम गौतम कमरे के दूसरे गेट के वेंटिलेटर पर लगी ग्रिल से गमछे के सहारे फंदे पर लटके मिले।

घटना की सूचना तत्काल एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह और सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय को दी गई। दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पूरी तरह से खुलासा हो सकेगा। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts