Homeउत्तर प्रदेशMeerutबाइक सवार बदमाशों की तलाश में पुलिस की छापेमारी

बाइक सवार बदमाशों की तलाश में पुलिस की छापेमारी

-

  • परतापुर क्षेत्र के कुंडा गांव में गोली चलाने वाले तीन हिरासत में

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गांव कुंडा में बृहस्पतिवार देर शाम बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने एक मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक और उसकी दादी को भी पीट दिया था।

आरोपी निकट लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ तारीफ देकर कार्यवाही की मांग की थी। परतापुर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में करीब आधा दर्जन मकान पर छापेमारी करते हुए तो लोगों को हिरासत में ले लिया है और पुलिस पूछताछ कर रही है।

गांव कुंडा में बृहस्पतिवार देर शाम को आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने गांव के ही रहने वाले फूल कुमार के मकान पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थी।

गोलियों की आवाज सुनकर फूल कुमार का बेटा प्रेम कुमार बदमाशों के पीछे दौड़ा तो बदमाशों ने प्रेम कुमार पर ईट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था वही पोते को बचाने आई दादी के साथ भी बदमाशों ने मारपीट कर दी थी।

गोली चलाने के दौरान आरोपी निकट लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गए थे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में आरोपियों के करीब आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की है पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

शुक्रवार सुबह परतापुर इंस्पेक्टर जयकरण सिंह ने बताया कि बाइक टकराने को लेकर विवाद के चलते कुछ युवकों ने दो राउंड गोलियां चलाई थी पीड़ित द्वारा मिली तहरीर पर मुकदमा कायम करते हुए आरोपियों के आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की है तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts