HomeCRIME NEWSपुलिस को मिली आधुनिक स्कॉर्पियो गाड़ियां, डायल-112 सेवा होगी और तेज

पुलिस को मिली आधुनिक स्कॉर्पियो गाड़ियां, डायल-112 सेवा होगी और तेज

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने के लिए शासन ने बड़ा कदम उठाया है। डायल-112 सेवा के तहत मेरठ पुलिस को आठ नई स्कॉर्पियो गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को और गति मिलेगी।
सोमवार को एसएसपी अविनाश पांडे ने पुलिस कार्यालय परिसर से इन सभी नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये गाड़ियां शहर और देहात के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) के रूप में तैनात की जाएंगी।

एसएसपी ने बताया कि पहले से डायल-112 में लगी चार गाड़ियां काफी पुरानी हो चुकी थीं और उनकी कार्यक्षमता प्रभावित हो रही थी। इन पुरानी गाड़ियों को हटाकर उनकी जगह नई स्कॉर्पियो को तैनात किया गया है। इसके साथ ही अतिरिक्त चार नई गाड़ियां भी शामिल की गई हैं, जिससे पुलिस की पहुंच और प्रतिक्रिया समय दोनों में सुधार आएगा।

नई गाड़ियों के मिलने से पुलिस को आपातकालीन घटनाओं पर तेजी से कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। एसएसपी ने पीआरवी में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि आमजन को समय पर सहायता मिल सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts