Homepolitics newsचाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार

चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार

-

रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार के इस्तीफे पर कसा तंज


पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य विधान परिषद  की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे दिया है। हालांकि, इस अहम फैसले के बावजूद वे फिलहाल राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभालते रहेंगे। उनके इस कदम के बाद से ही बिहार के सियासी गलियारों में सरगर्मी काफी तेज हो गई है।

इस राजनीतिक घटनाक्रम पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मुख्यमंत्री की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने इसे भारतीय जनता पार्टी का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ करार दिया।

रोहिणी ने कहा कि बिहार में बीजेपी का ” ऑपरेशन फिनिश नीतीश ” संपन्न हुआ, अंततः चाचा जी के न चाहते हुए भी बीजेपी के द्वारा उनका इस्तीफा ले ही लिया गया। चाचा जी ने जैसा बोया, वैसा पाया.. कुर्सी से चिपके रहने की सुविधा के मोह में मुख्यमंत्री की कुर्सी भी गयी और चला गया हाथ से बिहार। समझी जा सकती है चाचा जी के अंतर्मन की चित्कार।

दूसरी ओर, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि आज सुबह एक औपचारिक मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts