spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, December 8, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSपरमजीत उर्फ गुल्ला के हत्यारोपी से पुलिस की मुठभेड़, मौके से 25...

परमजीत उर्फ गुल्ला के हत्यारोपी से पुलिस की मुठभेड़, मौके से 25 हजार के इनामी दो बदमाश गिरफ्तार

-

  • हेड कॉन्स्टेबल के हाथ में लगी गोली।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में 2 अप्रैल को परमजीत उर्फ गुल्ला की हत्या मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हुई। जिसमें एक के पैर में गोली लगी है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

दो अप्रैल को लतीफपुर हस्तिनापुर में परमजीत उर्फ गुल्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में मृतक परमजीत के भाई साजन सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें प्रभू सिंह पुत्र कपूरा सिंह, बलबीर सिंह छग्गा पुत्र बच्चन सिंह, फौता उर्फ मनमीत पुत्र कालू उर्फ अवतार सिंह, हैप्पी सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, दिलदार सिंह पुत्र राजू, सतनाम सिंह पुत्र राजू, दर्शन सिंह पुत्र वीर सिंह समेत 7 लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस लगातार इनकी तलाश कर रही थी।
सोमवार सुबह पुलिस हस्तिनापुर में चैकिंग कर रही थी। तभी जानकारी मिली कि एक बाइक पर दो व्यक्ति रहे हैं। जो संदिग्ध लग रहे हैं। पुलिस ने चैंकिंग के लिए उन्हें रोका। लेकिन वो रुके नहीं और जंपूदीप चौराहे से जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। तो वे युवक किशोरपुर पुल के पास कच्चे रास्ते की ओर भागने लगे। इससे बाइक मिट्टी में फिसलकर गिर गई।

पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इससे हेडकांस्टेबल तरुण मलिक के हाथ में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायर किया। जिसमें गोली एक बाइक सवार के पैर में लगी।

पूछताछ में पता चला कि घायल युवक का नाम छंग्गा उर्फ बलवीर पुत्र बच्चन सिंह है। दूसरा युवक फौता उर्फ मनमीत पुत्र कालू उर्फ अवतार सिंह हैं। दोनों लतीफपुर के रहने वाले हैं। दोनों 25 हजार रुपए के इनामी हैं और हत्या में वांछित हैं।

हत्या में प्रयोग हथियार बरामद: आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल, खोखा और जिंदा कारतूस, देसी तमंचा और खोखे और प्लेटिना बाइक बरामद की गई है। आरोपियों पर हस्तिनापुर थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts