Homepolitics newsबागलकोट में पीएम मोदी ने एक जनसभा को किया संबोधित, बोले- "2024...

बागलकोट में पीएम मोदी ने एक जनसभा को किया संबोधित, बोले- “2024 का चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा”

-

  • पीएम मोदी ने कर्नाटक के बागलकोट में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
  • पीएम मोदी बोले– 2024 का चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा।

बागलकोट, कर्नाटक: पीएम मोदी ने सोमवार को बागलकोट में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा 2024 का चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा। ये चुनाव विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। ये चुनाव आत्मनिर्भर भारत की सिद्धी का चुनाव है। हमारा संकल्प है कि आने वाले कुछ सालों में भारत विश्व की टॉप 3 अर्थव्यवस्था बने….ये संकल्प छुट्टियां मनाने वाले पूरा नहीं कर सकते। मौज मस्ती करने वाले पूरा नहीं कर सकते। इसके लिए विजन चाहिए।

मोदी ने कहा ..कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का ATM बना लिया है। इतने कम समय में ही इन लोगों ने कर्नाटक का सरकारी खजाना खाली कर दिया है।

 

 

पीएम मोदी ने कहा पिछले 10 वर्षों में मोदी ने हर उस वर्ग की चिंता की है, जिसे कांग्रेस ने बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया था। आज ये लोग एक झटके में गरीबी हटाने का दावा करते हैं, लेकिन इनकी 60 साल की सरकार, इनकी कई पीढ़ियों का काम गवाह है कि वंचित वर्ग के लिए इनकी मानसिकता क्या रही है? करोड़ों परिवार इस देश में जीवन की मूलभूत जरुरतों से वंचित थे। उनके दुख, उनकी तकलीफ से कांग्रेस और उनके साथियों को कोई वास्ता नहीं था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts