spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, January 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homepolitics newsपीएम मोदी ने ओडिशा के नबरंगपुर में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

पीएम मोदी ने ओडिशा के नबरंगपुर में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

-

  • पीएम नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के नबरंगपुर में एक जनसभा को किया संबोधित।

नबरंगपुर, ओडिशा: पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा आपका उत्साह साफ-साफ बता रहा है कि इसबार BJD जाएगी और BJP आएगी। ओडिशा में पहली बार डबल इंजन सरकार बनेगी। ओडिशा को भाजपा का पहला सीएम मिलेगा और ओडिशा की बेटी या बेटा ही यहां सीएम बनेगा। कोई बाहर वाला नहीं बनेगा।

 

नरेंद्र मोदी ने कहा 4 जून को BJD सरकार की एक्सपायरी डेट है। मैं आज यहां आफ सबको निमंत्रण देने आया हूं। 10 जून को भाजपा के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह की तारीख है। मैं आपको भाजपा के सरकार के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह का निमंत्रण देने आया हूं।

 

मोदी ने कहा कल ओडिशा भाजपा ने बहुत ही शानदार संकल्प पत्र जारी किया है और इसके लिए ओडिशा भाजपा के सभी लोग बधाई के पात्र हैं। भाजपा के संकल्प पत्र में ओडिशा के तेज विकास, आपके सपनों को पूरा करने की इच्छा शक्ति है। ओडिशा की महिलाओं के लिए जो सुभद्रा योजना लाए हैं, वो अद्भुत है। ये योजना यहां की महिलाओं की जिंदगी बदल देगी।

 

पीएम ने कहा ओडिशा के लोगों में दम भी है और जज्बा भी है, लेकिन मुझे ये देखकर दुख होता है कि BJD सरकार ने आपको सही अवसर नहीं दिए। मोदी जो योजनाएं बनाता है, उनको BJD सरकार ने लागू नहीं होने दिया। जो लागू हुईं, उनमें BJD ने अपने भ्रष्टाचार का ठप्पा लगा दिया।

 

नरेंद्र मोदी ने कहा आपके पड़ोस में ही छत्तीसगढ़ है, वहां 15 साल भाजपा की सरकार रही, हाल ही में प्रदेश की जनता ने फिर से भाजपा को भारी बहुमत से चुन लिया। आज छत्तीसगढ़ की सरकार को एक आदिवासी बेटा चला रहा है। भाजपा, छत्तीसगढ़ को संवार रही है।

 

मोदी ने कहा BJD 25 साल में आपकी मुश्किलें कम नहीं कर पाई है… एक बार भाजपा को मौका देकर देखिए, पांच साल में हम ओडिशा को नंबर वन बना देंगे। भाजपा आपकी हर समस्या का समाधान करेगी। भाजपा के लिए आपका कल्याण ही सर्वोपरि है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts