spot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 13, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homemausamतेज हवाओं और बूंदा-बांदी के बाद सुहाना हुआ मौसम

तेज हवाओं और बूंदा-बांदी के बाद सुहाना हुआ मौसम

-

बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट, अभी दो दिन ऐसा ही मौसम रहने के आसार।


शारदा रिपोर्टर मेरठ। जनपद मेरठ में गुरुवार सुबह को मौसम में बदलाव आ गया। तेज हवा के बाद हुई बारिश से मौसम बदल गया। सुबह का तापमान 20 डिग्री रहा। बूंदाबांदी के बाद ठंड का अहसास बढ़ गया है। वहीं, सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि 27 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते मौसम में बदलाव आएगा। पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है। जिसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा। जिसके चलते बारिश हो रही है।

बुधवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी महीने में तापमान का इतना बढ़ना आगामी मौसम के लिए सही नहीं है।

मेरठ सहित वेस्ट यूपी में आज से मौसम में बदलाव के आसार हैं। पहाड़ों पर पहुंचे पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज देर रात भी हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है। दिन में हल्के बादल छा सकते हैं। कल अधिकांश रूप से मौसम साफ रह सकता है, लेकिन तीन मार्च से फिर से मौसम बदलेगा। तीन एवं चार मार्च को वेस्ट यूपी के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है। छह फरवरी से मैदानों में सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट होगी, लेकिन तब तक रात के तापमान में बढ़ोतरी का दौर चलेगा।

10 साल में चौथा सबसे गर्म जनवरी

बुधवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 25.7 एवं 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से क्रमश: 3.9 एवं 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मंगलवार के सापेक्ष दिन-रात दोनों के तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मंगलवार दस वर्षों में जनवरी में चौथी बार सबसे ज्यादा गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। यही नहीं, औसत तापमान भी इस महीने अधिक दर्ज हुए हैं। मेरठ में जनवरी का औसत अधिकतम-न्यूनतम तापमान 19 एवं 6.9 डिग्री सेल्सियस है जबकि इस बार ये 19.7 एवं 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुए हैं। सबसे ज्यादा असर न्यूनतम तापमान पर पड़ा है। 2025 में यह 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। वहीं, गुरुवार को मेरठ का एक्यूआई 209 दर्ज हुआ जो खराब श्रेणी में है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts