HomeAccident NewsPilibhit Accident: बिजली के खंभे से टकराई स्कूल वैन, 10 बच्चे घायल

Pilibhit Accident: बिजली के खंभे से टकराई स्कूल वैन, 10 बच्चे घायल

-

– चालक तेज गति से चला रहा था, हादसे में मंदिर की दीवार भी टूटी।

पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के भोपतपुर गांव में स्कूल वाहन से फिर हादसा हो गया। बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बच्चों को वैन से निकाला। 10 बच्चे घायल हुए हैं। बरखेड़ा थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन बुधवार सुबह भोपतपुर गांव में बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे कई बच्चों को हल्की चोट आई है। एक बच्ची गंभीर घायल हुई है। सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं वैन की टक्कर से मंदिर की दीवार भी टूट गई। पुलिस ने वैन चालक को हिरासत में लिया है। जिस घर में मंदिर बना है, उसके मालिक ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव परेवा अनूप के सात और पैनिया रामकिशन के तीन बच्चों को लेकर निजी वैन चालक बरखेड़ा के रेनबो स्कूल जा रहा था। गांव भोपतपुर के अंदर मुख्य मार्ग पर वैन बिजली के खंभे से टकरा गई। सड़क किनारे बने मंदिर को दीवार भी टूट गई। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला।

सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वैन चालक आकाश को थाने ले आई। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन पहुंच गए। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर ले गए। गंभीर घायल बच्ची को किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूली वाहन से हादसे की यह एक सप्ताह में दूसरी घटना है। पूर्व में हुए हादसे में छह बच्चे घायल हुए थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts