Homeउत्तर प्रदेशMeerutनिजी बस संचालकों को 6 मार्गों पर परमिट स्वीकृत

निजी बस संचालकों को 6 मार्गों पर परमिट स्वीकृत

-

आयुक्त मेरठ मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई संभागीय परिवहन प्राधिकरण गाजियाबाद की बैठक


मेरठ । आज आयुक्त सभागार में आयुक्त मेरठ, मंडल मेरठ भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में संभागीय परिवहन प्राधिकरण गाजियाबाद की बैठक आहूत की गई। प्राधिकरण द्वारा बैठक में निजी बस संचालकों को 6 मार्गों पर जनसामान्य की सुविधा हेतु परमिट स्वीकृत किए गए। नवीन जेवर हवाई अड्डे पर परिवहन सुविधा हेतु 3 नए मार्गों पर भी परमिट स्वीकृत किए गए। परमिट नवीनीकरण न कराने वाले 2022 बाइक टैक्सी स्वामियों को एक अंतिम अवसर प्रदान करते हुए उन्हें अपने परमिट नवीनीकरण कराने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया। उक्त के अतिरिक्त गाज़ियाबाद संभाग के ऐसे सभी ऑटो परमिटधारक जो किसी भी कारणवश अपना परमिट नवीनीकरण नहीं करा सके हैं, को एक अंतिम अवसर प्रदान करते हुए अपने परमिट नवीनीकरण कराने हेतु 30.09.2026 तक का समय दिया गया है।

पूर्व में निरस्त किए गए ऑटो परमिटों के संबंध में ट्रिब्यूनल के आदेशो का अनुपालन भी सुनिश्चित करने के साथ-साथ अन्य प्रकरणों को भी निस्तारित किया गया।

बैठक में जिलाधिकारी मेरठ डा0 वी0के0 सिंह, जिलाधिकारी गाजियाबाद रविन्द्र कुमार मंदर, उप परिवहन आयुक्त मेरठ हरि शंकर सिंह, प्राधिकरण के सचिव  प्रमोद कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम गाजियाबाद के पक्ष से हापुड़ के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह, नोएडा के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक  रोहिताश कुमार के अतिरिक्त बस ऑपरेटर्स भी उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts