spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeASTROLOGYअपने आकर्षण में सबको बाँध लेते हैं मूलांक छह वाले लोग

अपने आकर्षण में सबको बाँध लेते हैं मूलांक छह वाले लोग

-

अपने आकर्षण में सबको बाँध लेते हैं मूलांक छह वाले लोग

शिखा सक्सेना, ज्योतिषाचार्य। मूलांक छह के लोगों में ग़ज़ब का आकर्षण होता है एक बार जो इनके रूप जाल में फँस जाता है तो उसका निकल पाना मुश्किल होता है । ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इनकी मोहिनी छवि होती है । चाहे छह मूलांक वाला साँवला ही क्यों न हो। इसके अलावा इन लोगों का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट ये भी होता है कि इनकी कोई इच्छा कभी अधूरी नहीं रहती ईश्वर कहीं न कहीं से व्यवस्था कर ही देते हैं । ये लग्ज़री, भौतिक सुख, प्रेम का नंबर है । इनका स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। इनके जीवन में धन, विलासिता की कमी नहीं होती ।ये लोग अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं और उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं ।

 

 

ये भाग्यशाली होने के साथ-साथ सजने-संवरने के बहुत शौकीन होते हैं। अगर घर से बाहर अचानक भी निकलना पड़ जाए तो ये लोग कपड़े चेंज किए बिना घर से बाहर नहीं निकलेंगे । ये अपने लुक को लेकर काफ़ी सतर्क रहते हैं ।हमेशा ब्रांडेड चीजों के शौकीन होते हैं । नाइट पार्टी करना और अच्छी रेस्तरां में खाना, उम्दा वाइन पीना आदि इन्हें बहुत पसंद होता है ।

मूलांक छह वाले थोड़ा दिखावा पसंद भी होते हैं कि लोग उनके एश्वर्य को देखें और तारीफ़ करें । इसके लिए कई बार ये लोग काफ़ी पैसा भी खर्च कर देते हैं।

ये लोग कलाप्रेमी होते हैं ।फाइन आर्ट, संगीत, वादन और नृत्य आदि में इनकी विशेष रुचि होती है । इस मूलांक के लोग श्रेष्ठ कवि, लेखक और साहित्यकार भी होते है ।

छह मूलांक वाले बहुत दयालु होते हैं । कई बार इनकी इस बात का लोग फायदा भी उठाते हैं । मूलांक छह के लोग कोमल स्वभाव के कारण प्रेम में जल्दी पड़ जाते हैं । ये साथी के बिना नहीं रह पाते और अगर सही साथी न मिल पाए तो तो इनके एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप भी बन जाते हैं ।
मूलांक छह के लोग चिकित्सा, कपड़ा, राजनीति, मॉडिलिंग, होटल मैनेमेंट, नर्सिंग, वालीवुड, लेखन आदि में अपना करियर बना सकते हैं ।

रवीन्द्रनाथ टैगोर, अकबर, रानी विक्टोरिया, माधुरी दीक्षित, रणवीर सिंह, आलिया भट आदि का मूलांक छह है ।

मूलांक छह के लोगों को अपने पर्सनल हाइजीन पर ध्यान देना चाहिए । वरना जननांग संबंधी बीमारियाँ हो सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान-
– हमेशा साफ़-सफ़ाई का ध्यान रखें ।
– ⁠मीठा कम खाये शुगर हो सकती है ।
– ⁠दिखावा न करें।
– ⁠संबंधों में ईमानदारी बरतें ।
– ⁠रोज इत्र लगायें और दही का सेवन करें ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts