Homeउत्तर प्रदेशMeerutAsian Games: मेरठ की बेटी पारुल चौधरी ने देश का नाम बुलंदियों...

Asian Games: मेरठ की बेटी पारुल चौधरी ने देश का नाम बुलंदियों पर पहुंचाया

-

  •  पांच हज़ार मीटर दौड़ में जीता गोल्ड,
  •  15.14 मिनट मे पूरी की पांच किमी रेस

प्रेमशंकर, संवाददाता |

शारदा न्यूज़। मेरठ के छोटे से गांव इकलौता की रहने वाली किसान की बेटी पारुल चौधरी ने चीन में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में देश का नाम बुलंदियों पर पहुंचाया है।

पारुल ने पांच हज़ार मीटर (5 किमी) की दौड़ में अपने अंतिम लैप के तीन सेकेंड में सबको पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

दौड़ की शुरुआत से लेकर 13 मिनट तक पारुल चौथे नंबर पर बनी रही। उनसे आगे पहले स्थान पर जापान और दूसरे व तीसरे स्थान पर बहरीन की धावक थी। लेकिन 13वें मिनट के समाप्त होते ही पारुल ने अपनी गति बढ़ाते हुए अंतिम समय 15.14 मिनट में सबको पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया।

 

कोच गौरव त्यागी के साथ पारुल चौधरी
कोच गौरव त्यागी के साथ पारुल चौधरी

 

पारुल के कोच गौरव त्यागी का कहना है उन्हें पारुल के इस प्रदर्शन की पहले से ही उम्मीद थी और अंत में पारुल उसपर खरी उतरी।

 

पारुल के घर मे खुशी का माहौल, फ़ोटो: शारदा न्यूज़

पारुल के इस प्रदर्शन से उनके गांव इकलौता में जश्न मनाया जा रहा है। हर किसी की ज़ुबान पर बस पारुल का ही नाम है। इसी तरह का माहौल कैलाश प्रकाश स्टेडियम में भी नजर आया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts