Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News In Hindi: पाकिस्तानी सबा के वोटर आईडी कार्ड का मसला...

Meerut News In Hindi: पाकिस्तानी सबा के वोटर आईडी कार्ड का मसला उलझा

-

– सबा के अधिवक्ता ने लगाया पुलिस ने दूसरे का आईडी कार्ड दिखाकर जेल भेजने का आरोप।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नकली वोटर कार्ड बनवाने के आरोप में जेल गई पाकिस्तान की रहने वाली सबा फरहत का मामला उलझता जा रहा है। सबा के अधिवक्ता वीके शर्मा के अनुसार- पुलिस ने जो दावा किया था, वह गलत साबित हो रहा है।

 

 

सबा पर दिखाए गए दो वोटर आईडी कार्ड में से एक सठला की नाजिया का है। इत्तेफाक से उसके पति का नाम भी फरहत है। दावा यहां तक है कि इससे जुड़े साक्ष्य भी जुटाकर कोर्ट में दाखिल कर दिए गए हैं, जिनको 7 मार्च की सुनवाई के दौरान शामिल किया जाएगा।

सबा फरहत मूलरूप से पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली हैं जो करीब 35 वर्ष पूर्व मेरठ के फरहत मसूद के साथ निकाह कर भारत आ गई थीं। तभी से वह लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत में ही रह रही हैं। सबा का यह वीजा मार्च-2027 तक वैध है। पिछले दिनों देहलीगेट पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर सबा फरहत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

फर्जी वोटर आईडी कार्ड बनवाने का आरोप: करीब दो माह पहले सबा फरहत के खिलाफ पुलिस अधिकारियों से शिकायत हुई। शिकायत में कहा गया कि सबा गैरकानूनी तरीके से भारत में रह रही है। उसने कूटरचित दस्तावेजों की मदद से अपने दो-दो वोटर आईडी कार्ड भी बनवा लिए हैं। पुलिस ने आरोपों की जांच की। पहले सबा को पूछताछ के नाम पर थाने बुलाया और फिर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के समानांतर चल रही जांच: इस पूरे मामले में पुलिस मजबूत साक्ष्य होने का दावा करती आई है। इस बीच सबा फरहत के एडवोकेट वीके शर्मा की तरफ से भी एक समानांतर जांच शुरू कर दी गई। अभी तक की जांच में जो निकलकर सामने आया है, वह चौकाने वाला है। दरअसल, पुलिस ने सबा उर्फ नाजी उर्फ नाजिया के खिलाफ रिपोर्ट कराई है जबकि गिरफ्तार सबा का किसी भी दस्तावेज में नाम नाजी उर्फ नाजिया नहीं है।

अब जाने नाजिया नाम की हकीकत

एडवोकेट वीके शर्मा की मानें तो यह पूरा षड्यंत्र है। पुलिस ने कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किए अपने दस्तावेज में एक कागज वोटर कार्ड की डिटेल्स से जुड़ा भी जमा कराया है। दो नंबर दिखाए गए हैं। एक नंबर की जांच कराई गई तो वह वोटर कार्ड सठला की नाजिया पत्नी फरहत का निकला। यहां फरहत के पिता का नाम अबरार अहमद है जबकि सबा के पति फरहत के पिता का नाम मसूद अहमद है।

बड़े कांग्रेस नेता की रिश्तेदार है नाजिया

वीके शर्मा ने यह भी दावा किया है कि जिस नाजिया के नाम का पुलिस ने प्रयोग किया है, वह शहर के एक बड़े कांग्रेस नेता की रिश्तेदार है। नाजिया के पति नेशनल हाईवे 58 स्थित एक यूनिवर्सिटी में दंत चिकित्सक हैं। उनसे जुड़े सभी साक्ष्य वह 7 मार्च को कोर्ट के समक्ष पेश करेंगे। दूसरे वोटर आईडी कार्ड की हकीकत भी वह जल्द सार्वजिनक कर देंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts