spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, February 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरएयर स्ट्राइक की तबाही पर झूठ बोल रहे थे पाकिस्तानी मंत्री, इंटरनेशनल...

एयर स्ट्राइक की तबाही पर झूठ बोल रहे थे पाकिस्तानी मंत्री, इंटरनेशनल मीडिया ने खोल दी पोल

-

एजेंसी नई दिल्ली। भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के भीतर आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में हडंकप मच गया।

इस बीच पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तराड़ जब विदेशी समाचार चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे तो उन्हें कई ऐसे दावे कर दिए जिनका हकीकत से कुछ वास्ता नहीं था, इस पर एंकर ने उन्हें ना केवल टोका बल्कि पाकिस्तान के आतंकवाद की पूरी पोल खोलकर रख दी।

पाकिस्तानी मंत्री ने दावा किया है कि भारत ने पाकिस्तान के पांच अलग-अलग स्थानों पर को निशाना बनाकर हमला किया जिसमें कई लोग मारे गए हैं।

स्काई न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में तराड़ ने कहा, “भारत ने आधी रात को हमला किया, जब हम विदेशी और स्थानीय पत्रकारों को बहावलपुर और मुरितक ले जाने की योजना बना रहे थे। हमारे पास पूरा कार्यक्रम तय था, विमान तैयार था। जब तराड़ से सवाल किया गया है कि  भारतीय सेना का दावा है कि कुल नौ स्थानों पर हमले किए गए और ये सभी हमले आतंकी ठिकानों पर केंद्रित थे और कोई भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान निशाने पर नहीं था। इसके जवाब में अता तराड़ ने कहा, “पाकिस्तान में कोई आतंकी शिविर नहीं हैं। हम खुद आतंकवाद के सबसे बड़े शिकार हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts