HomeTrendingगंगा घाट संचालक का शव संदिग्ध हालत में

गंगा घाट संचालक का शव संदिग्ध हालत में

-

ब्रजघाट में शिव चौक स्थित कमरे में खून से लथपथ मिला, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी


हापुड़। तीर्थ नगरी ब्रजघाट में मंगलवार सुबह गंगा घाट के संचालक नथू पहलवान पुत्र मनीराम का शव उनके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव खून से लथपथ था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही ब्रजघाट चौकी पुलिस और गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कमरे को सील कर दिया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मौके से विभिन्न साक्ष्य और नमूने एकत्र किए।

परिजनों ने बताया कि सुबह जब दुकान का नौकर चाय देने कमरे में गया, तो उसने नथू पहलवान का शव खून से लथपथ पड़ा देखा। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। यदि जांच में कोई आपराधिक घटना सामने आती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts