मेरठ। श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, असोड़ा हाउस मेरठ में गुरुवार को भगवान ऋषभदेव के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में आचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज द्वारा रचित श्री आदिनाथ विधान का भक्तिमय आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे भगवान शांतिनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा से हुआ। इसके पश्चात प्रातः 7:45 बजे नित्य नियम पूजन संपन्न हुआ। प्रातः 8:15 बजे से श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ श्री आदिनाथ विधान में सहभागिता कर पुण्यार्जन किया।

इस अवसर पर स्वर्ण शांतिधारा करने का सौभाग्य श्री राकेश जैन एवं अंकित जैन (सर्राफ) परिवार को प्राप्त हुआ। मुख्य रजत शांतिधारा श्री नवीन जैन (गीता कॉलोनी) परिवार द्वारा की गई। वहीं तीन रजत शांतिधारा का सौभाग्य श्री रमेश चंद्र विपुल जैन (तिलक रोड), श्री पंकज जैन अभिषेक जैन (जवाहर चौक) तथा श्री पंकज जैन (बेगम बाग) परिवार को प्राप्त हुआ।

विधान के दौरान मंदिर परिसर भक्तों की उपस्थिति से गुंजायमान रहा तथा सभी श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ चंद्र प्रभु शांतिनाथ मुनि सुब्रतनाथ पारस महावीर भगवान के जयकारा लगाएं
मंदिर परिसर में हेमचंद जैन रमेश जैन राकेश जैन मनोज जैन संजय जैन विपुल जैन लकी जैन अनिल जैन सुरेश जैन प्रियंक जैन शशि जैन अलका जैन मंजू जैन आभा जैन बबिता जैन श्वेता जैन आदि भक्तजन उपस्थित रहे।


