spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, January 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTrendingयोग से हमें शांति की दिशा मिलती है: पीएम मोदी

योग से हमें शांति की दिशा मिलती है: पीएम मोदी

-

  • देश के बड़े मेडिकल संस्थान योग पर कर रहे रिसर्च।

एजेंसी, विशाखापटनम। पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा जब व्यक्ति अपने हित से ऊपर उठकर समाज की सोचता है, तभी पूरी मानवता का हित होता है। भारत की संस्कृति हमें सिखाती है- सर्वे भवंतु सुखिन: यानी सभी का कल्याण ही मेरा कर्तव्य है। मैं से हम की यात्रा ही सेवा, समर्पण और सह-अस्तित्व का आधार है।  पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया किसी न किसी तनाव से गुजर रही है। कितने ही क्षेत्रों में शांति और अस्थिरता फैल रही है। ऐसे में योग एक बड़ी भूमिका निभाता है। योग से हमें शांति की दिशा मिलती है। कहा विश्व में योग के प्रसार के लिए भारत योग की विज्ञान को आधुनिक रिसर्च से और अधिक सशक्त कर रहा है। देश के बड़े बड़े मेडिकल संस्थान योग पर रिसर्च में जुटे हैं। योग की वैज्ञानिकता को आधुनिक चिकित्सा पद्धति में स्थान मिले ये हमारा प्रयास है।

पीएम मोदी ने मोटापे को एक बड़ी समस्या बताया और कहा कि खाने में 10 प्रतिशत कम तेल का इस्तेमाल करें। लोग योग से जुड़ें और स्वस्थ रहें। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा- हम सब मिलकर योग को जनआंदोलन बनाएं जो विश्व को शांति और समरसता की ओर ले जाए। जहां हर शख्स दिन की शुरूआत करे और संतुलन पाए। योग मानवता को एकसूत्र में पिरोने का माध्यम बने।
पीएम मोदी ने आज विशाखापत्तनम में योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। पीएम मोदी ने विशाखापत्तनम में 3 लाख लोगों के साथ सामूहिक योग किया। देहरादून में आयोजित योग सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिस्सा लिया।

देश में आज साढ़े तीन लाख से भी ज्यादा जगहों पर सामूहिक कार्यक्रमों के जरिये योग दिवस मनाया जा रहा है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उधमपुर में जवानों के साथ योग कार्यक्रम में शामिल हुए तो लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद भवन परिसर में योगासन करते नजर आए। नागपुर का मुख्य कार्यक्रम यशवंत स्टेडियम में मनाया गया जहां पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने योग सत्र में हिस्सा लिया। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा पुणे में हमने सावित्रीबाई फुले पुणे विवि के तत्वाधान में कार्यक्रम संपन्न किया है।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली में योग सत्र में हिस्सा लिया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के गैरसैंण में योग किया। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में योग किया। दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने योग कार्यक्रम में भाग लिया और योग किया। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने योग कार्यक्रम में भाग लिया और योग किया। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उधमपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और भारतीय सेना के जवानों ने योग किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और अन्य उपस्थित लोग योग गुरु स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में योग कर रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts