मेरठ। मोहिनी एकादशी के पावन पर्व पर सिद्धपीठ श्री खाटू श्याम मंदिर दाल मंडी मेरठ शहर में सहारनपुर के गुप्ता बंधू अजय गुप्ता व अनिल गुप्ता (सहारा ग्रुप) ने परिवार सहित खाटू श्याम जी को सवा-मणि प्रसाद का भोग लगाया गया I
इस अवसर पर सेठ शम्भू राम घासी राम ट्रस्ट परिवार के संरक्षक राजेंद्र अग्रवाल, मीना रानी, चैयरमेन राकेश कुमार गुप्ता (बिल्डर), वाइस चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता, संदीप अग्रवाल, सार्थक, यश, मनीष, आशीष, विशाल, दिव्यम द्वारा गुप्ता बंधुओं का स्वागत किया गया I सेठ शम्भू राम घासी राम ट्रस्ट परिवार से गुप्ता बंधुओं का है गहरा नाता I मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, महामंत्री राधेश्याम अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप मित्तल, कोषाध्यक्ष कमल नयन बिंदल, राजीव मित्तल टोनी, सौरभ बंसल, अजय मित्तल मौजूद रहे I