HomeCRIME NEWSMeerut: युवती की पिटाई करने वाले पर नहीं हुई कार्रवाई, पीड़िता ने एसएसपी...

Meerut: युवती की पिटाई करने वाले पर नहीं हुई कार्रवाई, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक मोहल्ले में होली के दिन शराब पीकर हुड़दंग मचाने का विरोध करने में युवती के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। जिससे परेशान युवती मंगलवार को एसएसपी आॅफिस पहुंची और कार्रवाई की मांग की।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाली युवती अपने घर में होली खेल रही थी। तभी पड़ोस का रहने वाला एक दबंग उसके घर में पहुंचा और युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। उसके परिवार वाले दबंग के घर शिकायत लेकर पहुंच गए। इसके बाद दबंग ने युवती के घर पहुंचकर उसे पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार वालों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी।

आरोप है कि थाना पुलिस ने दबंग पर कार्यवाही नहीं की है। परिवार के लोग मंगलवार को एसएसपी आॅफिस पहुंचे और उन्होंने एसएसपी को शिकायत पत्र देते हुए दबंग पर कार्यवाही की मांग की। जिस पर एसएसपी ने जांच कराकर शीघ्र कार्रवाई का अश्वासन दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts