Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: जानलेवा हमले के आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई, पीड़ित पक्ष के...

मेरठ: जानलेवा हमले के आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई, पीड़ित पक्ष के लोगों ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर किया प्रदर्शन

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। फलावदा थाना क्षेत्र के गांव गड़ीना में तीन महीने पहले दो पक्षों में हुए विवाद एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके चलते सोमवार को पीड़ित पक्ष के लोग एसएसपी आॅफिस पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की।

 

 

गांव गड़ीना के रहने वाले आकाश कुमार पुत्र विनोद ने सोमवार को एसएसपी आॅफिस पहुंच कर बताया कि 8 नवंबर 2024 को गांव के ही रहने वाले मोहित, मोनू, अभिनव ने उसके भाई अंकित पर जानलेवा हमला कर दिया था। दबंग के हमले में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया था। आकाश ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखने के बाद भी पुलिस ने सिर्फ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है बाकी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और समझौते का दबाव बना रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सत्ताधारी विधायक के दबाव में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार ने एसपी को शिकायत पत्र देकर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अपना धर्म परिवर्तन की धमकी भी दी है। पीड़ित परिवार अपने हाथों में घायल के फोटो और धर्म परिवर्तन के पोस्टर लेकर एसएसपी आॅफिस पहुंचे थे। वही मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने पीड़ित परिवार को जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts