spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homepolitics newsनितीश और तेजस्वी ने पटना से दिल्ली के लिए एक साथ भरी...

नितीश और तेजस्वी ने पटना से दिल्ली के लिए एक साथ भरी उड़ान

एनडीए और इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए नितीश कुमार और तेजस्वी यादव ने पटना से नई दिल्ली के लिए एक ही प्लेन से उड़ान भरी है। इसको लेकर सियासी अटकलें तेज़ हो गयी है

-


नेशनल डेस्क – नितीश कुमार और तेजस्वी यादव ने पटना से दिल्ली का सफर प्लेन से एक साथ कर रहे हैं। जैसे ही दोनों की प्लेन में एकसाथ बैठे की तस्वीरें वायरल हुयी है। सियासी गलियारों में हलचल पैदा हो गयी है।  ऐसे में नितीश कुमार का इंडिया गठबंधन में शामिल होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। बीते दिन लोकसभा चुनाव का नतीजा आने के बाद से ही नितीश कुमार की डिमांड बढ़ गयी है। भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए हो या विपक्षी राजनितिक दलों वाला इंडिया गठबंधन, दोनों ही नितीश कुमार को लुभाने की कोई कोर कसार नहीं छोड़ रहे हैं। बीती रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितीश कुमार को फ़ोन कर बुधवार को होने वाली एनडीए दल की बैठक में शामिल होने को कहा है। यह बैठक भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय में होनी है। जिसमें सरकार बनाने को लेकर अहम् मुद्दों पर चर्चाएं होंगी। वहीँ विपक्षी दल इंडिया गठबंधन की बैठक भी आज शाम 6 बजे ही रखी गयी है  दोनों को अपने-अपने दलों की बैठकों में शामिल होने के लिए दिल्ली आना था। इसीलिए दोनों ने एक साथ आने का का फैंसला किया। हालाँकि इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है कि इस दौरान दोनों की क्या बातें हुयी हैं।

किसके लिए कितने फायदेमंद साबित होंगे नितीश कुमार

नितीश कुमार के पास 12 जेडीयू की सीटें हैं। तो वहीँ चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी की 16 सीटें है यदि दोनों में से किसी का भी समर्थन एनडीए को मिल जाता है। तो वह सरकार बना सकते है। हालाँकि इंडिया गठबंधन को सरकार बनाने के लिए दोनों ही पार्टियों का समर्थन के साथ साथ अन्य सीटें भी ज़रूरी हैं तब जाकर वह जीत का आंकड़ा छू सकते हैं। लेकिन नितीश के पार्टी बदलने की कहानी अक्सर उनके भरोसेमंद व्यक्तित्व पर शक पैदा करती हैं। पहले भी नितीश कुमार कई बार पार्टी बदल चुके हैं। मार्च में ही नितीश कुमार राजद का साथ छोड़कर एनडीए दल में शामिल हो गए थे। इसीलिए अभी भी असमंजस की स्थति बनी हुयी है। ऐसे में यह सम्भावना जाताना अभी जल्दबाज़ी होगी कि वो किसके साथ जायेंगे। 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts