नितीश और तेजस्वी ने पटना से दिल्ली के लिए एक साथ भरी उड़ान
एनडीए और इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए नितीश कुमार और तेजस्वी यादव ने पटना से नई दिल्ली के लिए एक ही प्लेन से उड़ान भरी है। इसको लेकर सियासी अटकलें तेज़ हो गयी है
-
नेशनल डेस्क – नितीश कुमार और तेजस्वी यादव ने पटना से दिल्ली का सफर प्लेन से एक साथ कर रहे हैं। जैसे ही दोनों की प्लेन में एकसाथ बैठे की तस्वीरें वायरल हुयी है। सियासी गलियारों में हलचल पैदा हो गयी है। ऐसे में नितीश कुमार का इंडिया गठबंधन में शामिल होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। बीते दिन लोकसभा चुनाव का नतीजा आने के बाद से ही नितीश कुमार की डिमांड बढ़ गयी है। भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए हो या विपक्षी राजनितिक दलों वाला इंडिया गठबंधन, दोनों ही नितीश कुमार को लुभाने की कोई कोर कसार नहीं छोड़ रहे हैं। बीती रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितीश कुमार को फ़ोन कर बुधवार को होने वाली एनडीए दल की बैठक में शामिल होने को कहा है। यह बैठक भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय में होनी है। जिसमें सरकार बनाने को लेकर अहम् मुद्दों पर चर्चाएं होंगी। वहीँ विपक्षी दल इंडिया गठबंधन की बैठक भी आज शाम 6 बजे ही रखी गयी है दोनों को अपने-अपने दलों की बैठकों में शामिल होने के लिए दिल्ली आना था। इसीलिए दोनों ने एक साथ आने का का फैंसला किया। हालाँकि इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है कि इस दौरान दोनों की क्या बातें हुयी हैं।
Related articles
[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

