Homeदेशशिवखोड़ी आतंकी हमले को लेकर एनआईए के छापे

शिवखोड़ी आतंकी हमले को लेकर एनआईए के छापे

-

हमले में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 41 लोग घायल हुए थे


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के रियासी में बीते जून महीने में वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमला हुआ था। इस आतंकी घटना में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 41 लोग घायल हुए थे। अब एनआईए ने इस मामले में बड़ा एक्शन लिया है।

जानकारी की मुताबिक एनआईए ने टेरर फंडिंग के मामले में प्रदेश के 7 स्थानों पर छापेमारी की है। इसमें शिव खोड़ी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकी हमले का मामला भी शामिल है। एनआईए ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी और रियासी जिलों में कई स्थानों पर छापे मारे हैं। अधिकारियों ने बताया है कि कई टीमें शुक्रवार की सुबह से ही शिव खोड़ी आतंकवादी हमले के सिलसिले में राजौरी और रियासी जिलों में छापे मार रही हैं। उन्होंने बताया कि ठकअ का आॅपरेशन अभी जारी है और इस मामले में ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

बीते 9 जून को आतंकवादियों ने वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पर घात लगाकर गोलीबारी की थी। इस आतंकी हमले में सात तीर्थयात्रियों सहित नौ लोगों की मौत हो गई थी और 41 अन्य घायल हो गए थे।

शिव खोड़ी मंदिर से कटरा जा रही बस अंधाधुंध गोलीबारी के कारण रियासी के पौनी क्षेत्र में तेरयाथ गांव के पास सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई थी। गृह मंत्री अमित शाह ने इस आतंकवादी हमले की जांच का जिम्मा 17 जून को एनआईए को सौंपी थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts