spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, November 22, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homemausamदिन भर बूंदा-बांदी ने बढ़ाया ठंड का अहसास

दिन भर बूंदा-बांदी ने बढ़ाया ठंड का अहसास

-

  • मौसम विभाग के अनुसार आगे भी ऐसा ही बना रहेगा मौसम।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जनपद समेत वेस्ट यूपी के जिलों में आज से तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। जिसके चलते ना केवल लोगों को ठंड का अहसास होने लगा बल्कि, अचानक मौसम बदलने से दो और चार पहिया वाहन चालकों को अपने वाहनों की लाइटें जलानी पड़ी। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगे और ठंड बढ़ने के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। जिसके बाद ठंड ओर ज्यादा बढ़ जाएगी।

सरदार पटेल कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि शुक्रवार से तेज हवा के बारिश की होगी। कई जिलों में ओले भी पड़ सकते हैं। अगले तीन दिन तक मौसम एक सा रहने की संभावना है। इससे नए साल पर ठंड ओर ज्यादा बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि, मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस व रात का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दो दिन तक मौसम के खराब रहने के आसार पूरे पूरे आसार हैं।

जबकि, बारिश के चलते मौसम में बदलाव भी जरूर आएगा। जबकि, तापमान में भी गिरावट के साथ ठंड बढ़ेगी। वहीं, गुरुवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 197 पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना कि हवा के चलते एक्यूआई ओर घटेगा। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ एवं मैदानों में बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से मेरठ सहित वेस्ट यूपी में अधिकांश समय दिन में धूप गायब रही। धूप नहीं निकलने से सर्द हवाओं ने ठिठुरन भरी सर्दी का आगाज करा दिया। जबकि, शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बूंदाबांदी ने शहरवासियों को ठंड का अहसास करा दिया। जबकि, शाम को भी हुई मेरठ के अधिकांश हिस्सों में हल्की बौछारों ने सर्दी को और बढ़ा दिया।

मौसम के इस मिजाज से अधिकतम तापमान में 5.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई और यह सामान्य से नीचे पहुंच गया। शुक्रवार को मेरठ में सर्दी के इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में सबसे ठंडा बिजनौर का नजीबाबाद केंद्र रहा। यहां अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम है। मेरठ और गौतमबुद्ध नगर दोनों में अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों ही जिले उत्तर प्रदेश में नजीबाबाद के बाद दूसरे सबसे ठंडे रहे।

बागपत 18.2 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरा सबसे ठंडा जिला रहा। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को मेरठ में दिन का अधिकतम तापमान 18.1 और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि रात में 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक देखा गया। सर्दी के इस सीजन में शुक्रवार को पहली बार अधिकतम तापमान ना केवल सामान्य से कम पहुंचा। बल्कि, 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया है। शुक्रवार को छह किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दक्षिणी-पूर्वी हवाएं चली।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts