HomeAccident Newsकंटेनर वोल्वो कार पर पलटा, छह लोगों की मौत

कंटेनर वोल्वो कार पर पलटा, छह लोगों की मौत

-


एजेंसी, बेंगलूरू। बाहरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें एक सीईओ के परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। एक भारी कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी लग्जरी वोल्वो कार पर पलट गया। कार में सवार सभी 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा बेंगलुरु के नेलमंगला में हुआ। हादसे में मृत परिवार के लोग अपनी लग्जरी कार से विजयपुरा जा रहे थे। इस हादसे में परिवार के 2 बच्चे भी मारे गए हैं।

बेंगलुरु में हुए इस हादसे का फुटेज सामने आ गया है। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि एक ट्रक की कहीं जोरदार टक्कर होती है और फिर इसके बाद वह एक कार पर पलट जाता है. हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर का कहना है कि ट्रक के आगे एक कार थी। टक्कर से बचने के लिए उसने स्टीयरिंग व्हील को सड़क के डिवाइडर की तरफ मोड दिया, जिसके कारण दुर्घटना हुई। पुलिस का कहना है कि ट्रक ड्राइवर झारखंड का रहने वाला है, जिसका नाम आरिफ है. हादसे में वह भी घायल हुआ है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts