HomeDelhi NewsDelhi Assembly Session Updates: आम आदमी पार्टी ने विधानसभा परिसर के बाहर...

Delhi Assembly Session Updates: आम आदमी पार्टी ने विधानसभा परिसर के बाहर किया विरोध प्रदर्शन, जानें क्या बोलीं आतिशी

-


नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और AAP नेता आतिशी ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ विधानसभा परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष के आदेश पर पुलिस, AAP विधायकों को विधानसभा परिसर में नहीं जाने दे रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा, “पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि हम(AAP विधायक) विधानसभा से निलंबित हैं इसलिए हमें विधानसभा परिसर में भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। यह गैर लोकतांत्रिक और गैर संवैधानिक है। आज तक देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है। किसी भी विधानसभा में चुने हुए विधायक को कभी नहीं रोका जाता। संसद में भी गांधी प्रतिमा के नीचे निलंबित होने पर भी विरोध होते हैं। आखिरकार हमें कैसे रोका जा सकता है? हमने अध्यक्ष से बात करने की कोशिश की लेकिन कोई बात नहीं हो रही है।”

 

 

दिल्ली विधानसभा सत्र का आज (गुरुवार, 27 फरवरी) तीसरा दिन है। इस बीच विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों को दिल्ली विधानसभा परिसर में एंट्री करने से रोक दिया गया। सत्र के दूसरे दिन ही आप के 21 विधायकों को पूरे सेशन के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। अब उनके परिसर में भी आने पर रोक लगा दी गई है। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष आतिशी बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार पर हमलावर हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts