HomeTrendingभतीजे ने सगी चाची के जेवर और नकदी चुराई

भतीजे ने सगी चाची के जेवर और नकदी चुराई

-

बीमार बताकर घर आया भतीजा, दोस्त संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया


बुलंदशहर। अनूपशहर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात अंकुर कॉलोनी में सामने आई है, जहां एक कलयुगी भतीजे ने बीमारी का बहाना बनाकर अपनी ही चाची के घर में सेंध लगा दी। आरोपी भतीजा अपने दोस्त के साथ मिलकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेटकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

अंकुर कॉलोनी (ब्लॉक के पीछे) निवासी गायत्री देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति सुरेश नोएडा में गाड़ी चलाते हैं और वह घर पर बच्चों के साथ रहती हैं। बीते 20 जून की शाम करीब 8 बजे उनके जेठ का लड़का निहाल अपने दोस्त अभिषेक (निवासी जिनाई) के साथ घर आया। निहाल ने कहा कि वे नोएडा से आए हैं और उनकी तबीयत खराब है, इसलिए एक-दो दिन यहीं रुकेंगे। कुछ देर बाद अभिषेक तो चला गया, लेकिन निहाल वहीं रुक गया।

गायत्री देवी के मुताबिक, 23 जून की सुबह जब वह 8 बजे सोकर उठीं, तो निहाल घर से गायब था। शक होने पर जब वह कमरे के अंदर गईं, तो पैर तले जमीन खिसक गई। अलमारी खुली पड़ी थी और उसमें रखे सोने-चांदी के कीमती जेवर समेत हजारों की नकदी गायब थी। पीड़िता का आरोप है कि निहाल ने अपने दोस्त अभिषेक के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया है।

​ इस संदर्भ में कोतवाली प्रभारी अनूपशहर जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts