HomeTrendingकार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

-

राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर हुआ हादसा, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू


हापुड़। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गुरुवार रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। सिंभावली थाना क्षेत्र में राजा की हवेली ढाबा के पास हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया।

जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर कार चालक सुनील कुमार अमरोहा की ओर जा रहे थे। राजा की हवेली ढाबा के पास रात लगभग 9 बजे अचानक कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता, वाहन में आग की लपटें उठने लगीं।

घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने बिना समय गंवाए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से यह आसपास के अन्य वाहनों या स्थानों तक नहीं फैल सकी।

सीएफओ अजय शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण कार में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग की चपेट में आने से वाहन काफी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, चालक ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे कोई जनहानि या घायल होने की घटना नहीं हुई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts