HomeGhaziabadनेपाल हिंसा: होटल में आग लगाने से गई गाजियाबाद की महिला की...

नेपाल हिंसा: होटल में आग लगाने से गई गाजियाबाद की महिला की जान

-

  • नीचे कूदने पर हुई घायल, इलाज के दौरान मौत, पशुपतिनाथ दर्शन को गई थी।

गाजियाबाद। नेपाल में चल रही हिंसा और आगजनी में गाजियाबाद की एक महिला की मौत हो गई। महिला पति के साथ पशुपतिनाथ दर्शन के लिए गई थी। उनका शव कल तक घर लाया जाएगा। इस दुखद हादसे के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। नंदग्राम थाना क्षेत्र की मास्टर कॉलोनी में रहने वाले रामवीर सिंह गोला (58) अपनी पत्नी राजेश गोला (55) के साथ काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए सात सितंबर को गए थे। भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के बाद दंपति काठमांडू स्थित हयात रेजिडेंसी की चौथी मंजिल कमरे में ठहरे। रात करीब साढ़े 11 बजे उपद्रवियों ने होटल में आग लगा दी।

होटल आग से घिरा तो दंपत्ती ने चौथी मंजिल से कूदकर जान बचाने का प्रयास किया। दंपत्ती बचाव दल ने बिछाए गद्दो पर गिरे। इसी दौरान उपद्रवियों ने फिर से हमला बोल दिया। इसमें दंपत्ती बिछड़ गए थे। बुधवार को नेपाल से रामवीर सिंह के बेटे विशाल के पास फोन आया कि उनकी मां राजेश देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई। बवाल की चपेट में आए रामवीर सिंह गोला दो दिन बाद घायलावस्था में राहत कैंप में मिले है। राजेश गोला का शव कल तक गाजियाबाद स्थित मास्टर कॉलोनी उनके निवास पर लाया जाएगा।

वहीं इस हादसे की खबर पाकर मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिवार वालों के साथ रिश्तेदार और पड़ोसी भी गम में डूबे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts