Wednesday, April 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutराज्यमंत्री के घर के पास सांड का बुजुर्ग पर हमला, सींगों पर उछालकर...

राज्यमंत्री के घर के पास सांड का बुजुर्ग पर हमला, सींगों पर उछालकर पटका, बुजुर्ग की आंत आयी बाहर

  • सांड ने सींगों पर उछालकर पटका, बुजुर्ग की आंत आयी बाहर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। गंगानगर के राजेंद्रपुरम में राज्यमंत्री दिनेश खटीक के आवास के सामने ड्रम में रखे चारे को खा रहे सांड ने अचानक सड़क से गुजर रहे 85 वर्षीय कृपाल सिंह पर हमला कर हवा में उछाल दिया। सांड के सींग लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

वायरल वीडियो-

 

गंगानगर बी-ब्लॉक के रहने वाले प्रमोद का राजेंद्रपुरम मुख्य बाजार में अवंतिका इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से शोरूम है। उनके पिता कृपाल सिंह शाम टहलने के बाद दुकान पर जा रहे थे। इस दौरान जब वह राज्य मंत्री दिनेश खटीक आवास के सामने से गुजर रहे थे, तभी एक सांड जो कि सड़क किनारे रखे ड्रम में पड़े चारे को खा रहा था, उसने कृपाल सिंह पर हमला बोल दिया। सीसीटीवी वीडियो की फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि सांड ने कृपाल सिंह को सिंगों पर उठाकर पटक दिया। जिससे सींग उनके पेट में घुस गया और आंत बाहर आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह सांड को भगाया और कृपाल सिंह को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अभी भी उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

बता दें कि, गंगानगर क्षेत्र में आवारा और छुटटा पशुओं की संख्या लगातार बढ रही है, जो कई बार लोगों को अपना निशाना भी बना चुकी है। हाल ये है कि दिन भर गोवंश यहां मेन डिवाइडर रोड के साथ ही इनर रिंग रोड़ के साथ ही बाजारों और कॉलोनियों के अंदर तक घुस जाते हैं। लेकिन सबकुछ जानकर भी संबंधित विभाग के अधिकारी आंखे बंद किए बैठे हैं।

लगातार बढ़ रहे हैं गोवंश के हमले

वहीं कंकरखेड़ा क्षेत्र में बुधवार को नरेंद्र कॉलोनी खिर्वा रोड पर 60 वर्षीय कुसुम अपनी दुकान से घर जा रही थीं। तभी एक आवारा सांड ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। कुसुम का जबड़ा व नाक की हड्डी टूट गई। फिलहाल कुसुम मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती हैं। घायल के परिजनों ने बताया कि सांड ने पहले भी कई लोगों को टक्कर मारकर चोटिल किया है। यह सिर्फ एक-दो दिन की घटनाएं नहीं है। बल्कि लगातार हो रही घटनाएं हैं। क्योकि गोशाला के नाम पर अब सिर्फ दिखावा हो रहा है। नगर निगम और प्रशासन इस तरफ से पूरी तरह आंख बंद किए बैठा है। जिस कारण गोवंश के हमले लगातार बढ़ रहे हैं।

शहरवासियों के अनुसार कैंट क्षेत्र में सबसे ज्यादा गोवंश सड़कों पर है। यहां पर अब गेट बंद कालोनी के लोगों को लगातार गेट बंद करके रहना पड़ रहा है। जबकि बाजारों में व्यापारी इनसे त्रस्त है। लेकिन प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

ताजा खबर

Recent Comments