Homeउत्तर प्रदेशMeerutसीएबी इंटर कॉलेज में एनसीसी की भर्ती का किया गया आयोजन

सीएबी इंटर कॉलेज में एनसीसी की भर्ती का किया गया आयोजन

-

  • एनसीसी भर्ती का आयोजन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। छावनी परिषद द्वारा संचालित सीएबी इंटर कॉलेज में बुधवार को जूनियर डिवीजन में एनसीसी की भर्ती का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर एनसीसी अधिकारी विजयपाल ने एनसीसी के माध्यम से सेवा में जाने के अवसर के बारे एनसीसी कैडेट्स को विस्तार से बताया। इस दौरान 72 यूपी बटालियन एनसीसी के अधिकारी कर्नल अभिषेक पंवार ने भर्ती कार्यक्रम का निरीक्षण किया। जबकि सूबेदार नरोतम सिंह, हवलदार संदीप पूनिया और संदीप सिंह ने लिखित और शारीरिक परीक्षा के माध्यम से 60 छात्रों का एनसीसी में चयन किया।

कार्यक्रम में 72 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल अभिषेक पंवार और सूबेदार मेजर भीम सिंह द्वारा एनसीसी सॉन्ग प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आए कैडेट्स को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र यादव ने एनसीसी का जीवन में क्या उपयोग है इसके बारे में सभी एनसीसी कैडेट्स को बताया।

इस भर्ती कार्यक्रम में कैडेट मोहम्मद अकदस हुसैन, सार्जेंट बिलाल अहमद, सार्जेंट अशोक कुमार, कैडेट अमन पांडे का सहयोग रहा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts