spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutप्रधानपति के हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

प्रधानपति के हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

-

– मुंडाली के रछौती डेरियो गांव में तनाव का माहौल


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र के रछौती डेरियो गांव में तीस वर्षीय प्रधानपति विजय उर्फ रावत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से गांव में तनाव है। वहीं पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिशें दी लेकिन आरोपी घर से फरार हैं।

मुंडाली थाना क्षेत्र के रछौती डेरियो गांव में काफी समय से ग्राम प्रधानी के चुनाव में रंजिश चली आ रही है। पहले राजकुमार की पत्नी मुनेश देवी प्रधान बनी थी, जिसमें विजय उर्फ रावत का ग्रुप हार गया था। इसके बाद मुनेश की बीमारी से मौत होने के बाद हुए उपचुनाव में विजय की पत्नी प्रियंका और मृतका मुनेश की पुत्रवधू संगीता पत्नी पंकज गुर्जर चुनाव लड़ी थी। इसमें प्रियंका चुनाव जीत गई थी।

इसके बाद से दोनो पक्षें में रंजिश चली आ रही थी। बुधवार की शाम जब विजय अपने भांजे ओम के साथ दुकान पर बैठा हुआ था, तभी पूर्व प्रधान राजकुमार के बेटे मोहित, शिवम पुत्र सुभाष और शिवम नागर ने इन दोनों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसामें एक गोली विजय के सीने में और दूसरी गोली भांजे ओम के हाथ में लगी थी। दोनों को तत्काल मेडिकल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात विजय की मृत्यु हो गई।

ग्राम प्रधान प्रियंका ने मुंडाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिये टीम लगा दी गई हैं। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।

वहीं पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही विजय का शव गांव आया और परिवार में हाहाकर मच गया और लोग उत्तेजित होकर धमकियां देने लगे। बाद में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts