spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSदो बच्चों की मां की जिद्द, प्रेमी से शादी कराओ नहीं तो...

दो बच्चों की मां की जिद्द, प्रेमी से शादी कराओ नहीं तो इसको भेजो जेल

-

  • पुलिस भी दिखी बेबस, प्रेमी को भेजा जेल।

मुरादाबाद। पाकबड़ा नगर के मुहल्ले की रहने वाली दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ रहने पर अड़ गई। महिला ने पुलिस को देकर गम्भीर आरोप लगाए तो पुलिस ने मामले की कार्यवाही करते हुए प्रेमी को थाने पर ले आई थी। मामले में जब पंचायत में कोई हल नहीं निकाल तो पुलिस ने प्रेमी को शन्ति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

नगर के एक मुहल्ले की रहने वाली शादीशुदा महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। महिला के दो बच्चे हैं। महिला की पड़ोस में रहने वाले युवक से बातचीत होती थी। उसके बाद बातचीत ने प्रेम का रूप ले लिया। दोनों के बीच काफी समय तक संबंध रहे। पति की मौत के बाद महिला अकेली पड़ गई। उसने प्रेमी के साथ रहने की जिद्द की।

पहले तो गांव में दोनों पक्षों के बीच पंचायत का दौर चला। युवक ने महिला को रखने से साफ इनकार कर दिया। जब गांव में पंचायत सफल नहीं हुई।

उसके बाद महिला ने प्रेमी के खिलाफ थाने में शिकायत की। पुलिस प्रेमी को पकड़कर ले आई। थाने में भी लोगों ने प्रेमी को मनाने का प्रयास किया। लेकिन प्रेमी ने शादी करने से साफ मना कर दिया।

‘नहीं रखूंगा इसे, भेज दो मुझे जेल’: प्रेमी ने कहा कि मैं महिला को अपने साथ नहीं रखूंगा। मुझे जेल भेज दो। जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने महिला के शिकायती पत्र पर प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दो बच्चों की मां गांव के ही युवक के साथ रहने को जिद्द पर अड़ी हुई थी। युवक ने मना कर दिया। युवक के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts