Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशगड्ढे में कूदी मां और बेटी की भी मौत

गड्ढे में कूदी मां और बेटी की भी मौत

-

  • पहले मां मासूम बेटे को बचाने गड्ढे में कूदी, मां को डूबता देख बहन ने भी लगा दी छलांग।

प्रतापगढ़। जिले से दिल झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां गड्ढे के पानी में डूबने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। चार वर्षीय मासूम बेटे के गड्ढे में गिरने के बाद बचाने के लिए मां कूदी थी। मां को डूबते देख छह वर्षीय बच्ची ने भी पानी भरे गड्ढे में छलांग लगा दी। गड्ढे में भरे गहरे पानी में डूबने से मां और दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

पूरा मामला मानिकपुर थाना के पूरे केशवपुर गांव का है, जहां अपने चार वर्षीय बेटे को गड्ढे के पानी में बचाने के लिए मां कूदी थी। हादसे में मां वंदना पटेल, चार वर्षीय बेटा शनि और छह वर्षीय बेटी मानसी की मौत से परिजनों में मातम छाया हुआ है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि अमरजीत पटेल के घर का निर्माण चल रहा था, जिसके कारण घर के पास गड्ढा खोदा हुआ था, जिसमे बारिश का पानी भरा हुआ था। वंदना अपने बच्चो को लेकर खेत जा रही थी, तभी 4 वर्षीय मासूम शनि का पैर फिसल गया और वह पानी भरे गहरे गड्डे में जा गिरा. बेटे को डूबता देख मां उसे बचाने के लिए गड्ढे में कूद गई। उसकी 6 वर्षीय बेटी मानसी भी पानी में कूद गई, जिससे तीनों की डूबने से मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय रॉय का कहना है कि गड्डे में भरे पानी में डूबने से मां और दो मासूम की मौत हुई है। शनि का पैर फिसलने से पूरा हादसा हुआ. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts