spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, November 22, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTrendingसंभल हिंसा में 100 से ज्यादा उपद्रवियों की पहचान, जानें पूरा अपडेट

संभल हिंसा में 100 से ज्यादा उपद्रवियों की पहचान, जानें पूरा अपडेट

-

  • एसपी कृष्ण कुमार बोले- 100 से ज्यादा उपद्रवियों की पहचान।

Sambhal Violence: एसपी कृष्ण कुमार ने कहा कि संभल में रविवार को हुई हिंसा के बाद पुलिस के द्वारा इंटरनेट बंद किया गया था, वो अब भी जारी है। लेकिन, इसके अलावा बाकी की गतिविधियां शुरू हो गई है।

यूपी में संभल के मौजूदा हालात पर एसपी कृष्ण कुमार ने बताया संभल ज़िले में रविवार को हुई घटना के बाद पुलिस ने एहतियातन इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया था, जो अब भी जारी है। बाकी सभी चीजें सामान्य हो गई हैं पुलिस ने घटना में शामिल लोगों की सभी CCTV फुटेज खंगाली है। 100 से अधिक लोगों की पहचान की गई है। जल्द ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। पिछले 24 घंटे में 27 लोगों को जेल भेजा है, जिनमें 25 पुरुष और 2 महिलाएं हैं। संभल के सांसद जिया-उर-रहमान बर्क को 23 नवंबर को बीएनएस की धारा-168 के तहत नोटिस जारी किया गया है।

यूपी के संभल में मस्जिद सर्वे को लेकर हुई हिंसा के आज चौथे दिन भी इलाके में शांति व्यवस्था कायम है। इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। इस बीच स्कूल-कॉलेज और बाजार खोल दिए गए हैं। हालांकि, इंटरनेट की सेवाएं अब भी बंद है। एसपी केके विश्नोई ने कहा कि जल्द ही इंटरनेट सेवा भी बहाल कर दी जाएगी। हिंसा में शामिल 100 से ज्यादा आरोपियों की पहचान हो चुकी है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

 

 

एसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि अब तक इस मामले में सात एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में 27 लोगों को जेल भेजा गया है। जिनमें 25 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। एसपी ने कहा कि संभल के सांसद जिया-उर-रहमान बर्क को 23 नवंबर को बीएनएस की धारा-168 के तहत नोटिस जारी किया गया है।

सबूतों के आधार पर पहचान कर होगी कार्रवाई

मुरादाबाद के डिविजनल कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा, अब तक 7 FIR दर्ज की गई हैं, 22 लोगों को नामजद किया गया है और 27 को गिरफ्तार किया गया है। 74 लोगों की पहचान की गई है और अन्य की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

हमारी प्राथमिकता स्थिति को सामान्य करना है। लोग सहयोग कर रहे हैं। न केवल जांच के लिए, बल्कि स्थिति को सामान्य करने के लिए भी। इस घटना में सारे सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। उम्मीद है कि कल तक सारी चीजे सामान्य हो जाएंगी।

 

 

मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने संभल घटना पर प्रशासन की जांच पर बताया, “कल तक घटना में 3 नाबालिगों का नाम सामने आया है। नाबालिगों के साथ हम काउंसलिंग की चीजें ही कर रहे हैं। इसके अलावा अभी तक जिन 27 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है, उनके संबंध में हम कोर्ट के जरिए कानूनी कार्यवाही पूरी कर रहे हैं…खतरनाक चाकू मिला है। हमें जो अवैध हथियार मिल रहे हैं, उनकी रिकवरी की जा रही है।

 

 

मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने संभल घटना पर प्रशासन की जांच पर बताया, मृतकों के परिजनों को आमंत्रित किया है। अगर वे FIR दर्ज़ करेंगे तो हम FIR दर्ज़ जरूर करेंगे। 4 लोगों का मारा जाना दुखद है।

 

—–

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/storyteller-devkinandan-thakur-said-on-sambhal-violence-action-should-be-taken-against-all-the-rioters/

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/what-did-acharya-dhirendra-krishna-shastri-say-on-sambhaal-violence/

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/akhilesh-yadav-fiercely-targets-bjp-on-sambhal-incident/

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/what-did-akhilesh-yadav-say-on-sambhal-violence/

 

 

यह खबर भी पढ़िए-

 

यह खबर भी पढ़िए-

यह खबर भी पढ़िए-

यह खबर भी पढ़िए-

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts