Homeउत्तर प्रदेशMeerutशिवभक्तों को न हो परेशानी, जनता की सुविधा का रखें ध्यान

शिवभक्तों को न हो परेशानी, जनता की सुविधा का रखें ध्यान

-

कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने को लेकर हुई बैठक में बोले मुख्य सचिव और डीजीपी, दिए जरूरी दिशा-निर्देश


शारदा रिपोर्टर मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर बेहद गंभीर है। जिसके चलते उन्होंने कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद शासन के शीर्ष अधिकारी मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजकीय विमान से मेरठ हवाई पट्टी पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका बूके देकर स्वागत किया। जिसके बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का काफिला गाड़ियों से सीधे कमिश्नरी कार्यालय पहुंचा और सावन मास की पवित्र कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

मुख्य सचिव और डीजीपी कमिश्नरी सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान बैठक में उत्तर प्रदेश के अलावा चार अन्य पड़ोसी राज्यों (उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान) के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

बैठक का मुख्य एजेंडा कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, रूट डायवर्जन, यातायात प्रबंधन और आपसी समन्वय को बेहतर बनाना रहा। ताकि, कांवड़ यात्रा के दौरान ना केवल शिवभक्त कांवड़ियों को बल्कि, आम जनता को भी किसी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

बता दें कि, सोमवार आज कमिश्नरी कार्यालय में हुई बैठक में आगरा, मेरठ और बरेली, सहारनपुर, मुरादाबाद जोन के एडीजी, डीआईजी, रेलवे पुलिस के अधिकारी, विभिन्न जिलों के डीएम-एसएसपी और तीन पड़ोसी राज्यों के अधिकारी आॅनलाइन जुड़े। फोकस था कांवड़ यात्रा को सकुशल सुरक्षित और सुगम बनाने पर रहा।

बैठक में म्यूजिक सिस्टम के मानकों का पालन, संवेदनशील स्थानों पर अधिकतम सीसीटीवी कैमरे लगाने और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे और गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक संचालन को लेकर भी निर्णय लिया।

दरअसल, रविवार को डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडेय ने औघड़नाथ मंदिर पहुंचकर मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर मंदिर में जलाभिषेक भी किया।

इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कंकरखेड़ा से दौराला तक 159 स्थायी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें कंकरखेड़ा क्षेत्र में 50, पल्लवपुरम में 46 और दौराला में 63 कैमरे शामिल हैं। इन कैमरों के जरिए कांवड़ मार्ग पर हर गतिविधि की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

औघड़नाथ मंदिर दर्शन और मार्ग का निरीक्षण
मुख्य सचिव और डीजीपी ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान शासन के दोनों उच्चाधिकारियों ने प्रमुख कांवड़ मार्गों और मेरठ सीमा क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों की जमीनी हकीकत परखा। बता दें कि, यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है ताकि शिव भक्तों (कांवड़ियों) को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts