HomeTrendingपाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से नहीं गुजरा मोदी का विमान

पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से नहीं गुजरा मोदी का विमान

-


नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद सऊदी अरब से लौटते हुए पीएम मोदी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। बुधवार को जेद्दा से तत्काल वापस लौटते समय पीएम नरेंद्र मोदी का विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से नहीं गुजरा और उसने दूसरा रास्ता चुना।

बता दें, मंगलवार सुबह दिल्ली से जेद्दा जाते समय पीएम का विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से होकर गुजरा था। पीएम मोदी का ये कदम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़े कदम की तरह देखा जा रहा है। जहां पीएम ने पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है कि आतंकियों का समर्थन कर और भारत में अशांति फैला वह भारत के साथ रिश्तों को सामान्य नहीं कर सकता।

भारत से सऊदी अरब जाने का आसान और जल्दी का रास्ता पाकिस्तान से होकर जाता है। वहीं इसका दूसरा रूट मुंबई से अरब सागर से होते हुए है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी के विमान ने इसी रूट का ही इस्तेमाल किया है। 2019 में पुलवामा हमले के समय में भी पाकिस्तान का एयरस्पेस भारत ने इस्तेमाल करना बंद कर दिया है, साथ ही सभी तरह के संबंध भी पाकिस्तान से तोड़ दिए गए थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts