spot_imgspot_imgspot_img
Friday, November 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutविधायक अतुल प्रधान का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी

विधायक अतुल प्रधान का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी

-

  • कलक्ट्रेट परिसर में चल रहे धरने को लगातार मिल रहा समर्थन।
  • रालोद नेताओं के साथ ही जैन समाज के भी एक गुट ने दिया समर्थन।

शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। शहर के अस्पतालों में व्याप्त अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ सपा विधायक अतुल प्रधान का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान धरना स्थल पर लगातार समर्थन देने का सिलसिला चलता रहा। अतुल प्रधान ने कहा कि न्याय मिलने तक अनशन जारी रहेगा।

न्यूटिमा अस्पताल से शुरू हुआ विवाद अब पूरे शहर के अस्पतालों में व्याप्त अनियमितता, भ्रष्टाचार और मनमाने रवैये के खिलाफ तेज हो गया है। सपा विधायक अतुल प्रधान के आमरण अनशन को बुधवार को तीसरा दिन था और काफी भीड़ धरना स्थल पर जुटी। इस आंदोलन को उनकी सरधना विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरे जिला और महानगर से भी समर्थन मिल रहा है।

मंगलवार शाम रालोद अध्यक्ष मतलूब गौड़, नरेंद्र खजूरी आदि धरना स्थल पर पहुंचे और अतुल प्रधान के आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह जनहित का मुद्दा है। एक तरफ भाजपा बेहतर इलाज का दावा करती है, लेकिन सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं है और प्राइवेट अस्पताल मरीजों को लूट रहे हैं।

बुधवार को जैन समाज के सुदीप जैन ने धरना स्थल पर जाकर अतुल प्रधान को समर्थन देते हुए कहा कि अस्पतालों और चिकित्सकों की लूट से हर आदमी परेशान है। सिर्फ भाजपा के बड़े नेता और जनप्रतिनिधि ही इनके उत्पीड़न से बचे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अतुल प्रधान का आंदोलन जनता से जुड़ा हुआ है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इसमें साथ आना चाहिए।

वहीं तीसरे दिन विधायक अतुल प्रधान ने फिर से दोहराया कि उनका विवाद किसी भी अस्पताल से नहीं है। वह जनहित के मामले को लेकर चल रहे हैं। जब तक अस्पतालों में व्याप्त भ्रष्टाचार और मनमानी वसूली बंद नहीं होगी, उनका आंदोलन चलता रहेगा।

 

बुधवार सुबह हुआ बुद्धि शुद्धि यज्ञ

धरना स्थल पर अतुल प्रधान समर्थकों के साथ रात दिन डटे हुए हैं। बुधवार सुबह धरना स्थल पर पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ चिकित्सकों की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने आहूति दी।

 

फ्लैक्स लगी गाड़ी सीज करने को लेकर हुआ हंगामा

कलक्ट्रेट परिसर में धरना स्थल के पास अतुल प्रधान की फ्लैक्स लगी गाड़ी खड़ी थी। वहां पहुंचे एसपी सिटी ने गाड़ी सीज करने के आदेश दिए। जिस पर कार्यकर्ता बिगड़ गए और हंगामा शुरू हो गया। मामला बिगड़ता देख एसपी सिटी चेतावनी देकर चले गए।

 

माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है प्रशासन

सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि सोमवार से उनका आमरण अनशन शुरू हुआ है। वह शांतिपूर्वक अपना आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन भाजपाइयों के दबाव में माहौल बिगाड़ते हुए उनके आंदोलन को दूसरो मोड़ देने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन निष्पक्ष रहे, क्योंकि यदि माहौल बिगड़ा तो किसी के भी हित में नहीं रहेगा।

 

धरना स्थल पर दिन रात बन रहा खाना

धरना कितना लंबा चलेगा, यह कहना मुश्किल है। अतुल समर्थक पूरी तैयारी के साथ जमा हैं। सोमवार से ही धरना स्थल पर दोपहर का भोजन, शाम की चाय, रात का भोजन और सुबह का नाश्ता तैयार हो रहा है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता धरना स्थल पर दोपहर का भोजन और शाम की चाय पीकर जा रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts