Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में भाजपा सहित तमाम संगठनों ने किया डा. आंबेडकर को नमन

मेरठ में भाजपा सहित तमाम संगठनों ने किया डा. आंबेडकर को नमन

-

  • भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम।

शारदा न्यूज, संवाददाता |

मेरठ। संविधान के रचियता और दलितों के मसीहा डा. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर सभी सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

 

 

बुधवार को कचहरी स्थित अंबेडकर चौराहे पर बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर पार्क में भारतीय जनता पार्टी की महानगर इकाई द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज के नेतृत्व में महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी डा. सरोजनी अग्रवाल, नरेंद्र उपाध्याय, अंकित सिंघल, आदि मौजूद रहे।

 

 

वहीं कांग्रेसियों ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हेंं याद किया। इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, जाहिद अंसारी, हरिकिशन अंबेडकर, योगी जाटव, रविंद्र सिंह, संजय कटारिया व रोबिन आदि मौजूद रहे। साथ ही अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के सदस्यों ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष चेतन देव स्वामी, चरणसिंह लिसाड़ी, विनोद कुमार, लेखराज, मणि जाटव आदि शामिल रहे।

 

 

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने भी अपने कार्यालय में संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके अलावा भी शहर भर में कई जगह कार्यक्रम आयोजित हुए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts