HomeTrendingनाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

-

 घर के अंदर मां की साड़ी से बनाए फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी


कानपुर। शिवराजपुर थाना क्षेत्र के शाह नेवादा गांव में मंगलवार देर रात एक नाबालिग छात्रा ने आत्महत्या कर ली। दसवीं की छात्रा पूर्णिमा (16 वर्ष) ने अपनी मां की साड़ी का फंदा बनाकर घर के अंदर छत के कुंडे से लटककर जान दे दी।


मृतका के पिता चंद्रशेखर ने बुधवार सुबह लगभग 8 बजे शिवराजपुर थाने में घटना की सूचना दी। परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 5 बजे उन्हें पूर्णिमा के लटके होने का पता चला। उन्होंने उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

पूर्णिमा क्षेत्र के रामसहाय इंटर कॉलेज में दसवीं की छात्रा थी। उसके एक बड़े भाई अनिरुद्ध और एक छोटा भाई आर्यन है। पिता खेती-बाड़ी कर परिवार का जीवन यापन करते हैं। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार व सुनील सिजरिया व अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंची। शव फंदे से उतरा हुआ पाया गया।

साक्ष्य संकलन के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया गया है। साक्ष्य संकलन के पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। आत्महत्या के कारणों की जांच पड़ताल जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts